फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: तीरंदाज बेटी ने पकद पर निशाना साध चमकाया नाम

विज्ञापन
उमरा के तीरंदाजी सेंटर में अभ्यास करती तीरंदाज रविना। 
विज्ञापन
हिसार। कुछ कर गुजरने का जज्बा अगर हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। माता-पिता का साथ मिल जाए तो कोई भी मुकाम हासिल करना मुश्किल नहीं होता। मैंने सात साल पहले उमरा में लड़कियों को निशाना लगाते देखा तो तीरंदाजी में कॅरिअर बनाने की ठानी। परिवार की माली हालत कमजोर होने के बावजूद माता-पिता ने मुझे मैदान में भेजा और तीरंदाजी में नाम चमकाने की बात कही।
विज्ञापन

हालांकि शुरुआत में धनुष खरीदने तक के रुपये नहीं थे। उस समय कोच मनजीत मलिक ने मदद की और लकड़ी का धनुष दिया। बाद में पिता राजेश मलिक ने रिश्तेदारों से कर्ज लेकर मुझे तीन लाख का धनुष खरीदकर दिया। अब मैं पदक जीत माता-पिता के सपनों को पूरा कर रही हूं। राष्ट्रीय स्तर पर 10 से ज्यादा पदक जीत चुकी हूं। मेरा सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत नाम रोशन करना है। मैं उमरा के तीरंदाजी सेंटर में कोच मनजीत मलिक के पास अभ्यास कर रही हूं। इसी साल अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप होनी है, अभी मैं इसकी तैयारी में जुटी हूं। (जैसा कि उमरा की तीरंदाज रविना (20) ने बताया)
विज्ञापन


रविना की उपलब्धियां
- 2024 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक
- 2023 में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2023 में जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक
- 2023 में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में कांस्य पदक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें