हिसार। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2026 सत्र के लिए नए दाखिले और पुनः पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इस अवधि में दूरस्थ शिक्षा और ऑनलाइन माध्यम से संचालित सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।
नामांकन से पहले आवेदक को अपनी शैक्षणिक बैंक खाता (एबीसी) पहचान संख्या के माध्यम से दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो पहचान संख्या बनाना अनिवार्य है। आवेदन के दौरान क्षेत्रीय केंद्र करनाल का कोड–10 भरना आवश्यक है। पंजीकरण के बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र भरकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। डॉ. धर्म पाल ने बताया कि जनवरी 2026 सत्र में इग्नू 350 से अधिक पाठ्यक्रमों में नामांकन कर रहा है जिनमें स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र और विशेष पाठ्यक्रम शामिल हैं। जनवरी सत्र में प्रवेश के इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।