फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: करंट की चपेट में आकर 8 साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। उकलाना रोड स्थित चंदन नगर में रविवार शाम को करंट लगने से आठ साल की बच्ची पूनम की मौत हो गई। वह बर्फ लेने घर से निकली थी। आसपास के लोगों ने डंडे से तार को अलग किया। इसके बाद बच्ची को उठाया तो वह बेहोश थी। परिजन उसे तुरंत सीएचसी भूना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


चेयरपर्सन प्रतिनिधि पंकज पसरीजा और वार्ड नंबर 14 के पार्षद प्रकाश बैंस मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताया। बिजली निगम की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि निगम के लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों की वजह से मासूम की जान गई। थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें