सेलिब्रेशन ऑफर की विजेता पूजा को मिली बाइक
- फोटो : bureau
अमर उजाला सेलिब्रेशन ऑफर के तहत विजेता इंदिरा कॉलोनी की पूजा भाटिया को बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में चमचमाती बाइक प्रदान की गई। बाइक पाकर पूजा भाटिया और उनके परिवार का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पूजा के साथ उनके पति लवकेश भाटिया और ससुर अशोक भाटिया भी मौजूद थे।
तीनों ने उपहार प्राप्त कर अमर उजाला को धन्यवाद दिया और सभी का मुंह मीठा कराकर खुशियां बांटीं। बाइक सहित अपने निवास स्थान पहुंचने पर मोहल्ले में भी खुशी का माहौल हो गया। आस-पड़ोस के लोगों ने बाइक मिलने पर बधाई दी। पूजा भाटिया ने बताया कि हिसार में जब से अमर उजाला शुरू हुआ है, तभी से उसकी पाठक हैं।
अमर उजाला के समाचारों में विश्वसनीयता है। पूजा ने कहा कि उन्होंने सेलिब्रेशन ऑफर के फॉरमेट में कूपन चस्पा कर जमा करवाए थे। उन्हें यकीन था कि पुरस्कार मिलेगा, लेकिन बाइक जैसा बड़ा पुरस्कार मिलने की उन्होंने सपने में भी नहीं सोची थी। जब अमर उजाला की टीम ने उन्हें इस बात की जानकारी दी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज बाइक पाकर खुशी दोगुनी हो गई। उन्होंने कहा कि अमर उजाला जो कहता है, उस पर पूरी तरह खरा भी उतरता है।