फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बची हुई पांच ब्लॉक समिति चेयरमैन के चुनाव अप्रैल में ही कराने की तैयारी

Tue, 19 Apr 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
चार ब्लॉक समितियों के बाद जिला परिषद में फतह करने के बाद अब भाजपा की निगाहें बाकी 5 ब्लॉक समितियों पर हैं। अप्रैल महीने के आखिरी तक इन सभी ब्लॉक समिति में चुनाव की तैयारी है। जल्द ही इन सभी ब्लॉक समितियों की तारीख तय होगी। जिला परिषद में भाजपा चेयरमैन, वाइस चेयरमैन पद हासिल कर चुकी है। इससे पहले हांसी प्रथम, आदमपुर, हिसार सेकेंड, नारनौंद ब्लॉक समिति में भी भाजपा कमल खिला चुकी है। प्रदेश भर के अधिकतर जिलों में ब्लॉक समिति के चुनाव हो चुके हैं। अब तक 18 जिला परिषद में भी चुनाव हो चुका है। सीएम की ओर से सभी ब्लॉक समितियों के चुनाव अप्रैल में ही कराने की तैयारी है। हिसार जिले में हांसी, हिसार प्रथम, बरवाला, उकलाना तथा अग्रोहा ब्लॉक समिति के चुनाव कराए जाने बाकी हैं। प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु की टीम ब्लॉक समिति चुनाव के लिए रणनीति तैयार कर रही है।
विज्ञापन

जिला परिषद में कमल खिलाने में पूरी रणनीति कैप्टन अभिमन्यु ने ही तैयार की। इसके बाद भाजपा संगठन की ओर से बची हुई सभी ब्लॉक समितियों के नाम जल्द तय करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ब्लॉक समितियों के चुनाव होने के बाद सभी को शपथ ग्रहण कराया जाएगा। जिसके बाद सभी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन औपचारिक तौर पर काम संभालेंगे।

रिपोर्ट भेजी
जिला परिषद चेयरमैन चुनाव की रिपोर्ट सोमवार को तैयार की गई। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी की ओर से तैयार रिपोर्ट को उपायुक्त कार्यालय के जरिये राज्य चुनाव आयोग को प्रेषित किया गया है। जहां आयोग चेयरमैन, वाइस चेयरमैन के बारे में अधिसूचना जारी करेगा।
विज्ञापन


सभी ब्लॉक समितियों के चुनाव इसी माह में करा लिए जाएंगे। कुछ लोगों की ओर से गेहूं की कटाई, कढ़ाई के सीजन का हवाला देकर चुनाव डिले कराने का अनुरोध किया गया था, जिसे हमने पूरा महत्व दिया। सभी ब्लॉक समितियों में भाजपा का कमल खिलेगा।
विज्ञापन

- सुभाष बराला, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें