फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शॉपिंग मेले में उमड़े शहरवासी

Fri, 21 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Shoping Festival - फोटो : Bureau
विज्ञापन
अमर उजाला का शॉपिंग फेस्टीवल शहरवासियों के लिए खरीदारी और मनोरंजन का शानदार अवसर दे रहा है। वीरवार को शाम होते ही शॉपिंग फेस्टीवल गुलजार हो उठा और देर रात तक रौनक बनी रही। दूर से शॉपिंग फेस्टीवल की रौनक और झूलों की लाइटें देखकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

यहां सेक्टर-14 स्थित स्वर्णकार धर्मशाला में आरंभ हुए शॉपिंग फेस्टीवल में शहरवासियों ने सपरिवार खरीदारी और झूलों का आनंद लिया। मेला परिसर जोश और उत्साह से लबरेज रहा। मेले में हरेक के चेहरे पर रौनक थी। बच्चों की खुुशी का तो ठिकाना ही नहीं रहा। बच्चों को हंसता-खेलता देख बड़े भी गदगद हो उठे। मेले में हैंडलूम, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, सहारनपुर का फर्नीचर, जयपुरी ज्वैलरी की लोगों ने जमकर खरीदारी की। महिलाओं को शॉपिंग मेल के प्रोडक्ट सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। वहीं बच्चे गगनचुंबी झूलों के फैन हो गए हैं। इसके अलावा गाड़ियों, घरेलू सामान, जयपुरी आचार भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। देर रात तक भी मेले में शहरवासियों की भारी भीड़ रही।

हर किसी के लिए कुछ न कुछ
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टीवल में सभी के लिए कुछ न कुछ खास है। मेले में बच्चों की मस्ती के सभी इंतजाम हैं तो बड़ों के लिए खरीदारी के ढेर सारे विकल्प भी। महिलाओं और युवतियों के लिए शृंगार से लेकर सजावट तक के हर आइटम मौजूद हैं।
विज्ञापन


बच्चों में लगी डांस के लिए होड़
शॉपिंग फेस्टीवल में डांस फ्लोर पर बच्चों का जोश देखते ही बनता है। अमर उजाला की ओर से बनाए गए डांस फ्लोर पर बच्चों ने फिल्मी गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों के उत्साह को देखते हुए बड़े ही अपने आपको नहीं रोक सके और डांस किया। डांस स्टेज पर हर किसी ने अपनी पसंदीदा गाने पर डांस किया।

इन्होंने किया शुभारंभ
सतंरगी रोशनी में नहाये अमर उजाला शापिंग फेस्टीवल का शुभारंभ वीरवार को लाडवा गोशाला के प्रधान आनंद राज आनंद ने किया। उनके साथ स्वर्णकार समाज के प्रधान बिट्टू सोनी, रामनिवास सोनी, विनोद तोतावर व अन्य ने गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण करके शुभारंभ किया। खुशी गांधी और यथार्थ भटनागर ने फेस्टीवल का संचालन किया।

मारवाड़ी टेस्ट के मसाले बने पसंदीदा
शॉपिंग फेस्टीवल में मारवाड़ी रसोई मसालों की स्टॉल लोगों की पंसदीदा स्टॉल बनी हुई है। स्टॉल् संचालक युद्धवीर लांबा ने बताया कि हल्दी, धनिया, जीरा, नमक, दलिया, नमक आदि शुद्धता से बनाए गए हैं। इनसे से अधिकांश आर्गेनिग मसाले हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा में कम कीमत में सबसे श्रेष्ठ क्वालिटी है। जल्द ही प्रदेश में मसालों के दौ सौ से अधिक कांउटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें