हिसार नलवा राजकीय कॉलेज में उपस्थित पूर्व छात्र । स्रोत आयोजक
- फोटो : 1
हिसार। राजकीय महाविद्यालय नलवा में भूतपूर्व छात्रों के सम्मान में एलुमनाई मीट करवाया गया। पूर्व छात्र समिति के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी महाविद्यालय की असली पहचान होते हैं। आज का यह मिलन हमें न सिर्फ गर्व से भर देता है, बल्कि भविष्य के लिए नई प्रेरणा भी देता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कमलेश दूहन ने की। समिति संयोजक राजीव कुमार ने कहा कि एलुमनाई मीट न केवल पुरानी यादों को ताजा करने का मौका है, बल्कि यह हमारे साझा भविष्य की नींव भी है। वरिष्ठ प्राध्यापक शैलेंद्र सिंह ने छात्रों को मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। समुंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का महत्वपूर्ण महाविद्यालय प्रतिभाओं को आगे लाने में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। समिति सचिव संजय पत्रकार ने कहा कि अपने ज्ञान, समय, संसाधन अथवा सुझाव के माध्यम से इस संस्थान की विकास यात्रा में सहभागी बनें। संवाद