एडीसी को शिकायत देने जाते किसान।
हिसार। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा के राज्य कमेटी सदस्य अनिल गोरछी व गांव कालवास के प्रधान सुभाष लांबा ने बताया कि गांव कालवास के किसानों की जमीन किसी दूसरे जिले के व्यक्ति इरशाद ने मेरी फसल मेरा ब्योरा में ढांचे की सब्सिडी लेने के लिए फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन किया है।
पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा ने बहादुर, रामकुमार, राकेश, कुलदीप आदि सोमवार को अतिरिक्त जिला उपायुक्त सी जयाश्रद्धा से मिलकर कर एसपी ऑफिस में इरशाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत दी है। अनिल गोरछी ने बताया कि किसानों के साथ मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में ढांचे की सब्सिडी नाम पर धोखा हो रहा है। ऐसे व्यक्ति किसानों के नाम से सरकारी खजाने का लाखों करोड़ों रुपये का नुकसान कर रहे है। समिति के ब्लॉक प्रथम प्रधान साहब राम केमरी ने बताया कि ऐसे लोगो की जांच करके जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की जाए।