फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएलएम भर्ती : परीक्षार्थी की जगह दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलवाने वाले दो बिचौलिए रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना मंडी। पुलिस ने बिजली निगम में असिस्टेंट लाइनमैन की परीक्षा में असली उम्मीदवार की जगह पर किसी दूसरे व्यक्ति से परीक्षा दिलवा कर वाले दो बिचौलियों को रिमांड पर लिया है। फर्जीवाड़े मामले में पंचकूला एसआईटी ने कुलदीप सिंह वासी नहला और रामफल वासी बिठमड़ा को गिरफ्तारी के बाद प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। दोनों को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एएलएम के पद की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान असली उम्मीदवार को बुलाया गया। बार-बार जांचने पर भी उम्मीदवार के फिंगरप्रिंट मिस मैच हो रहे थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 6 फरवरी को एचएसएससी ने पुलिस को सूचनी दी कि बिजली विभाग में एएलएम पद की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन चल रहा था। इसमें संजय उर्फ तिवारी वासी बोबुआ (बरवाला) के बार-बार फिगंर प्रिन्ट मिस मैच हो रहे थे। संजय ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी एएलएम की पद के लिए परीक्षा किसी दूसरे व्यक्ति से दिलवाई थी। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं और हरियाणा पब्लिक एक्जामिनेशन एक्ट 2021 के तहत पंचकूला सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर लिया गया था। पुलिस ने परीक्षा दिलवाने के आरोपी कुलदीप वासी नहला और रामफल वासी बिठमड़ा पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें