फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलायंस एयर विवाद: यात्रियों को मुआवजा देने से मना, ई-मेल भेज कहा- खुद चुना था अयोध्या से दिल्ली जाने का विकल्प

Fri, 30 May 2025 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

25 मई को हिसार से अयोध्या के लिए जाने वाली फ्लाइट वापसी के दौरान हिसार आने के बजाय दिल्ली उतरी थी। इसे लेकर यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई थी और विमान कंपनी से मुआवजा देने की मांग की थी।
विज्ञापन
हिसार एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलायंस एयर ने 25 मई को अयोध्या से हिसार आने वाले यात्रियों को मुआवजा देने से मना कर दिया है। इस संबंध में कंपनी की तरफ से यात्रियों को ईमेल भेजी गई है, जिसमें तर्क दिया गया है कि आपने खुद ही टिकट के रुपये वापस लेने के बजाय अयोध्या से दिल्ली जाने का विकल्प चुना था।

विज्ञापन


बता दें कि 25 मई को हिसार से अयोध्या के लिए जाने वाली फ्लाइट वापसी के दौरान हिसार आने के बजाय दिल्ली उतरी थी। इसे लेकर यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई थी और विमान कंपनी से मुआवजा देने की मांग की थी। इस मामले में अब कंपनी की तरफ से सभी यात्रियों को ईमेल भेजे गए हैं। इस मेल में कहा गया है कि वह फ्लाइट रद्द होने से हुई असुविधा के लिए सभी यात्रियों से माफी मांगते हैं।

उनकी तरफ से इस मामले की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि इनकमिंग फ्लाइट के देरी से आने और हिसार एयरपोर्ट पर वॉच हावर एक्सटेंशन उपलब्ध न होने के कारण 25 मई को फ्लाइट रद्द करनी पड़ी। ऐसे हालात में यात्रियों के सामने दो विकल्प रखे गए थे, या तो वे पूरी टिकट के रुपये वापस ले या फिर अयोध्या से दिल्ली की फ्लाइट में यात्रा कर ले। सभी यात्रियों ने अयोध्या से दिल्ली जाने का विकल्प चुना। ऐसे में वह मुआवजे के हकदार नहीं बनते। इस फ्लाइट में सफर करने वाले यात्री वीरव्रत जाखड़ ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें