धरने पर बैठे किसानों से बातचीत करते मार्केट कमेटी सचिव अमित कुमार।
- फोटो : Hisar
बरवाला। अनाज मंडी में पहुंची धान की फसल की खरीद में तय सरकारी रेट न मिलने व खरीद एजेंसी के अधिकारियों पर मिल मालिकों से मिलीभगत का आरोप लगाया। किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले शनिवार को मार्केट कमेटी के कार्यालय के समक्ष धरना लगा दिया। सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव अमित कुमार ने किसानों से बातचीत करने पहुंचे और सोमवार तक समस्याओं का हल निकालने का आश्वासन दिया।
वहीं, किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वह सड़क मार्ग बाधित करेंगे। किसानों का आरोप था कि मिल मालिकों से मिलीभगत कर अधिकारी धान की फसल का सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 1960 रुपये न देकर कम दाम में धान खरीद रहे हैं।