फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रंगदारी के मामले में तीनों आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Sun, 01 Jun 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में रंगदारी मांगने के आरोपी।
विज्ञापन
हांसी। ग्रीन वैली स्थित टीक्यूएस गारमेंट्स शोरूम संचालिका से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ व थाना सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने रंगदारी मामले में आरोपी भीम नगर वरुण उर्फ गोलू, आंबेडकर कॉलोनी निवासी दीपक व दादरी के काठ मंडी निवासी दिवांक उर्फ दिवांशु को गिरफ्तार किया है। दिवांक अभी हांसी की हनुमान कॉलोनी में रहता है। इसमें वरुण उर्फ गोलू ने ही शोरूम में पर्ची फेंकी थी और रंगदारी की पर्ची पर नाम गोलू भीम नगरिया लिखा हुआ था।
पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि तीनों ने वीरवार रात करीब आठ बजे टीक्यूएस शोरूम में पर्ची फेंक कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह पहले सारा दिन शराब पी रहे थे। फिर नशे की हालात में उन्होंने रंगदारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें