फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अलेवा की टीम ने जीती सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन
हांसी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित करते हुए। 
विज्ञापन

विज्ञापन



हांसी। गांव सीसर खरबला में सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 20 गांवों की टीमों ने भाग लिया। इसमें गांव अलेवा की टीम ने बडाला की टीम को हराकर बाजी मारी। विजेता टीम के सदस्यों को 61 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में भेंट किए गए। वहीं बडाला की टीम 41 हजार रुपये भेंट किए गए।
विज्ञापन


सेमीफाइनल मुकाबला बडाला व सिद्धिपुर और दूसरा सेमीफाइनल सीसर व अलेवा के बीच हुआ। इसके बाद फाइनल मुकाबला अलेवा और बडाला के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में 40 किलो भार वर्ग में अलेवा प्रथम व कापड़ो दूसरे स्थान पर रहा। इसके मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के बेटे संजीव गंगवा थे। प्रतियोगिता के संयोजक जोगेंद्र फौजी कमेंटेटर थे व अध्यक्ष सुरेंद्र पंघाल थे। इस प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ियों को 130 बार रक्तदान कर चुके नारनौंद निवासी रामनिवास लोहान ने अपनी तरफ से ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। साथ में डीडा स्पोर्ट्सवियर के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर राजेश शर्मा भाटोल ने भी खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गांव के सरपंच नड्डू पहलवान, कुश्ती कोच राहुल बेरवाल, अनिल पहलवान, अजमेर पहलवान, स्वतंत्र, रविंद्र शर्मा, पोनी नाई व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें