फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : हिसार से देहरादून व धर्मशाला के लिए एयर टैक्सी शुरू, जानें- टाइम टेबल और किराया

Tue, 09 Feb 2021 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
एयर टैक्सी। - फोटो : @AAI_Official
विज्ञापन

हिसार से चंडीगढ़ के बाद हिसार से देहरादून और हिसार से धर्मशाला के लिए भी सोमवार से एयर टैक्सी शुरू हो गई है। सोमवार को फ्लाइट का विधिवत शुभारंभ हुआ।

विज्ञापन


हिसार से धर्मशाला के लिए फ्लाइट का किराया 2434 रुपये रखा गया है, जबकि हिसार से देहरादून के लिए 2539 रुपये किराए का भुगतान करना होगा।

हिसार से देहरादून के लिए फ्लाइट शाम 4:00 बजकर 50 मिनट पर चलेगी, जो 1 घंटा 45 मिनट में (6 बजकर 35 मिनट पर) देहरादून पहुंचाएगी, जबकि हिसार से देहरादून के लिए एयर टैक्सी सुबह 8:40 पर उड़ान भरेगी।

हिसार से धर्मशाला के लिए फ्लाइट सुबह 10:30 बजे उड़ान भरेगी और 12:20 पर यानी एक घंटा 50 मिनट में धर्मशाला पहुंचाएगी। धर्मशाला से हिसार के लिए सुबह साढ़े 12 बजे फ्लाइट रवाना होगी।
विज्ञापन


14 जनवरी को शुरू हुई थी चंडीगढ़ की उड़ान
हिसार से चंडीगढ़ के लिए हवाई टैक्सी का शुभारंभ 14 जनवरी को हुआ था। दोपहर 3:10 बजे हवाई टैक्सी ने हिसार एयरपोर्ट पर लैंड किया। पहली उड़ान में एयरटैक्सी कंपनी के निदेशक कैप्टन वरुण सुहाग, पायलट पूनम गौड़ और दो यात्री शामिल थे।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर और झंडी दिखाकर चंडीगढ़ से एयरटैक्सी को हिसार के लिए रवाना किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें