हिसार। मुख्यालय भर्ती कार्यालय अंबाला की ओर आयोजित भर्ती रैली में भाग लेने वाले अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) श्रेणी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है।
इसके लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची 19 मार्च 2025 को www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। भर्ती निदेशक, सेना भर्ती कार्यालय, हिसार ने चयनित उम्मीदवारों (रोल नंबर एएमबी एचएआर एचआईएस एवीडब्लयूएमपी 2024-100494 और एएमबी एचएआर एचआईएस एवीडब्लयूएमपी-2024-100689) को बधाई दी है। चयनित उम्मीदवार 24 मार्च 2025 तक सुबह 10 बजे सेना भर्ती कार्यालय, हिसार में सभी मूल दस्तावेज (ओरिजनल डॉक्यूमेंट ) के साथ पहुंचे। 10 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को गेट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार अपना मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक है साथ लेकर आएंगे।