फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक के जाने के बाद किरायेदार पर रहने वाले दंपती ने दिया था चोरी की वारदात को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अमरदीप कॉलोनी निवासी नवीन कुमार के मकान में किराये पर सहमति संबंध में रहने वाले युवक और युवती ने योजना के तहत चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आजाद नगर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी सोनीपत के हरदीप और रोहतक के गांधी नगर में रहने वाली युवती लवलीन को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की गई रकम में से 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। इस संबंध में 6 मई को मकान मालिक नवीन कुमार ने आजाद नगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

एक महीने पहले किराये पर लिया था कमरा
अमरदीप कॉलोनी में रहने वाले नवीन कुमार ने बताया कि वारदात से करीब एक महीने पहले ही हरदीप और लवलीन दोनों घर आए थे और रहने के लिए कमरा किराये पर लिया था। दोनों अपने आप को पति-पत्नी बताते थे। 4 मई को मैं अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ अपनी रिश्तेदारी में गया था। उस समय दोनों अपने कमरे में थे। जब अगले दिन वापस आया तो वे गायब थे और कमरे के ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो कमरों के अंदर रखा हुआ सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी हुई ढाई लाख रुपये की नकदी, दो तोले सोने के जेवरात के अलावा चांदी के जेवरात गायब थे। इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस में शिकायत दी थी।
दोनों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया
मामले की जांच कर रहे एचसी संदीप कुमार ने बताया कि अमरदीप कॉलोनी में चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में गांधी नगर रोहतक निवासी लवलीन और सोनीपत निवासी हरदीप को हरिद्वार, उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से चोरी की गई रकम में से 80 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पूछताछ में दोनों ने बताय कि वे सहमति संबंध में रहते थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें