फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीताहरण के बाद राम-सुग्रीव की मित्रता, आज हनुमान करेंगे लंका दहन

विज्ञापन
 शूर्पणखा राम और लक्ष्मण को शादी का प्रस्ताव रखते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। श्री बद्री-केदार रामलीला समिति विद्युत नगर की ओर से आयोजित रामलीला में शनिवार को सीताहरण और राम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। मथुरा से आए कलाकारों ने स्वामी देवेंद्र शास्त्री के निर्देशन में लीला प्रस्तुत की।
विज्ञापन

समिति के महासचिव अनिल भट्ट ने बताया कि रविवार रात हनुमान 60 फीट चौड़ी और 30 फीट लंबी लंका का दहन करेंगे। इसका निर्माण रामचंद्र कर रहे हैं। निर्देशन उपप्रधान उपेंद्र शर्मा का है।
कार्यक्रम का शुभारंभ आरटीआई कमिश्नर अमरजीत सिंह ने किया जबकि अध्यक्षता केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर के सहायक आयुक्त अशोक श्योराण ने की। विशिष्ट अतिथि पीजीआई रोहतक में एमडी डॉ. अरुण कुमार नंदन और जीजेयू के प्रोफेसर संदीप राणा व प्रोफेसर राकेश बहमनी रहे।
विज्ञापन

लीला में रावण के साधु का वेश धारण कर सीता हरण करने, राम-लक्ष्मण के उनकी खोज में भटकने और हनुमान से भेंट के प्रसंग दिखाए गए। इसके बाद राम-सुग्रीव मित्रता और बाली के भय से सुग्रीव को मुक्त कराने का मंचन हुआ। कलाकारों ने मित्रता, विश्वास और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें