फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुल्तानपुर के खेतों में वायरल वीडियो देखकर वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी पहुंचे निरीक्षण करने

विज्ञापन
हांसी खेतों में घुमता हुआ जंगली जानवर। 
विज्ञापन
हांसी। गांव सुल्तानपुर के खेतों में फिर से जंगली जानवर दिखने पर वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारी व एनजीओ के सदस्यों ने गांव में निरीक्षण किया। सोशल मीडिया पर खेतों में घूम रहे जंगली जानवर की वायरल वीडियो को देखकर कर्मचारी यहां पहुंचे। निरीक्षण के बाद वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो में घूम रहा जानवर जंगली बिल्ली हो सकती है। अधिकारियों ने कहा कि इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस भी साथ में मौजूद रही। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि जानवर तेंदुआ या तेंदुए का बच्चा है। वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों ने मौके पर मिले पैरों के निशान की जांच भी की, जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि जानवर जंगली बिल्ली है। बता दें कि खासतौर पर सात बास के गांवों में बीते कई दिनों से तेंदुआ होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। किसानों को खेतों में अलग तरह के जानवर के पंजे के निशान मिल रहे थे। जो आमतौर पर खेतों में नहीं देखे जाते। इसको लेकर तेंदुए या अन्य किसी जंगली जानवर के होने की बात कही जा रही थी, लेकिन वन्य प्राणी विभाग की तरफ से तेंदुए के होने की बात को साफ इंकार किया जा रहा था।

सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने खेतों में निरीक्षण किया है। वीडियो में दिख रहा जानवर जंगली बिल्ली ही हो सकता है। इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। तेंदुए की मौजूदगी को लेकर कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। सर्दियों के दिनों में इस तरह की अफवाह अक्सर आती रहती है कि खेतों में तेंदुए के निशान मिले हैं। -
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश जांगड़ा, जिला निरीक्षक, वन्य प्राणी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें