फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पत्नी से विवाद के बाद अलग रह रहे युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मानसिक रूप से परेशान था शिव नगर काॅलोनी का विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिव नगर कॉलोनी में 25 वर्षीय विनोद ने वीरवार रात अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपनी पत्नी से विवाद के बाद काफी समय से अलग रह रहा था। परिजनों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उपेंद्र के अनुसार, युवक के पिता रामबाबू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि विनोद मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। रात करीब दस बजे विनोद ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने उसे खाना देने गए तो दरवाजा अंदर से बंद पाया। झांकने पर वह फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
सूचना मिलने पर एचटीएम थाना पुलिस चौकी की टीम अस्पताल पहुंची। पुलिस ने वीरवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा। जांच अधिकारी उपेंद्र ने मामले की जानकारी जुटाई। मृतक के पिता के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें