फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 30 सितंबर तक खुला रहेगा दाखिला पोर्टल, यूजी-पीजी विद्यार्थी ले सकेंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हिसार। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पोर्टल को एक बार फिर से खोल दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यार्थी अब 30 सितंबर तक दाखिला ले सकेंगे। यह सुविधा उन विद्यार्थियों के लिए है जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे या जिनके दाखिले समय पर पूरे नहीं हो पाए थे।

शहर के प्रमुख कॉलेजों में अभी भी बड़ी संख्या में सीटें रिक्त हैं। इसमें गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, डीएन कॉलेज, एफसी कॉलेज, जाट कॉलेज और इंपीरियल कॉलेज शामिल हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और कॉलेजों की ओर से की मांग को देखते हुए रखते हुए पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एफसी कॉलेज की स्थिति देखें तो यहां पीजी कोर्स में 540 सीटों में से केवल 180 पर ही दाखिले हो पाए हैं। वहीं यूजी स्तर पर अब तक 439 छात्राओं ने ही प्रवेश लिया है। एमएससी गणित में 40 सीटों में से केवल 5 पर ही दाखिले हुए हैं। इसी तरह महिला कॉलेज में बीए की 114, बीएससी फिजिकल साइंस की 122, बीएससी लाइफ साइंस की 1, बीकॉम की 143, बीबीए की 17 और बीए इन मेजर इकनोमिक्स की 26 सीटें रिक्त पड़ी हुई हैं।

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में बीएससी फिजिकल साइंस की सीटें अधिकतर खाली हैं, जबकि जाट और डीएन कॉलेज में लगभग सभी विभागों में सीटें रिक्त बताई जा रही हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग का यह निर्णय विद्यार्थियों के लिए एक अवसर साबित होगा।
विज्ञापन


अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे जहां कॉलेजों में खाली सीटों को भरा जा सकेगा, वहीं छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक और मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें