हांसी। महजत गांव में 46.61 लाख रुपये की लागत से सब हेल्थ सेंटर का निर्माण किया जाएगा। निर्माण पंचायती राज विभाग व जिला परिषद की तरफ से करवाया जाएगा। इस सब हेल्थ सेंटर का निर्माण होने के बाद महजत के आसपास के गांव भीम नगर, धर्मपुरा, बाड़ा जग्गामल व ढाणी बुखारी सहित खेतों में बनी काफी ढाणियों में रहने वाले लोगों को पास में ही चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
ग्रामीणों को सामान्य सामान्य बीमारियों के इलाज के लिए हांसी नहीं आना पड़ेगा। ग्रामीणों को 13 से 15 हजार लोगों को फायदा होगा। निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। महजत गांव में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का भवन जर्जर हालात में है। पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं उधार की बिल्डिंग में चल रही हैं। इस कारण स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व डॉक्टरों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पीएचसी में आने वाले मरीजों को सही से उपचार भी सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। सब हेल्थ सेंटर की नई बिल्डिंग बनने के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों व मरीजों को बेहतर उपचार की सुविधा मिलेगी। जैसे पीएचसी के अनुसार नियमित जांच, टीकाकरण, गर्भधारण का पंजीकरण, प्रसव पूर्व देखभाल और सामान्य बीमारियों का उपचार आदि की सुविधा मिलेगी। गंभीर हालात के मरीजों को एंबुलेंस की भी सुविधा मिलेगी।
गांव में सब हेल्थ सेंटर का निर्माण होगा, मौजूदा भवन खंडहर हालत में है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु हो गई है।- दीपक सिंधु, सरपंच, गांव महजत।