फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन पर प्रशासक नियुक्त

Sat, 21 Jun 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के 19 अगस्त 2024 को हुए चुनाव को अवैध मानते हुए रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज हरियाणा सरकार ने नए सिरे से सरकार के नियमानुसार चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन पर हरियाणा सरकार ने प्रशासक नियुक्त किया है।
विज्ञापन

पेरिस इंटरनेशनल ओलंपिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा सरकार ने इस मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर 30 जून 2025 तक जांच रिपोर्ट देने के आदेश जारी किए है। भारतीय ओलिंपिक संघ व खेल मंत्रालय भारत सरकार से ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन मान्यता प्राप्त है। इसी प्रकार ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन से हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन मान्यता प्राप्त है।
अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी आइओसी के नियम के तहत इन चुनावों में महिला शक्ति को 50 प्रतिशत मत का अधिकार प्राप्त है, लेकिन इस चुनाव में महिला पदाधिकारी काे मतदान का अधिकार नहीं दिया गया। जबकि यह जरूरी था। इसके अलावा वित्तीय अनियमितताएं, महिला शक्ति की अनदेखी, गलत मतदाता सूची आदि कई अन्य खामियां भी रही। इसके चलते चुनाव को अवैध माना गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के प्रधान कई साल तक रहे हैं। सरकार द्वारा फुटबाल एसोसिएशन चुनाव को अवैध मानने के बाद अब नए चुनाव के लिए फिर से सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उन्होंने बताया कि झज्जर फुटबाल एसोसिएशन, फरीदाबाद फुटबाल एसोसिएशन, रोहतक फुटबाल एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार के समक्ष शिकायत देकर 19 अगस्त 2024 को हुए चुनाव को गलत बताया। इस पर सरकार ने संज्ञान लिया और प्रशासक नियुक्त करके नए सिरे से चुनाव कराने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें