पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए डॉ. संदीप दांगी व अन्य।
हिसार। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए अनाज मंडी पुलिस चौकी से कैंप चौक तक अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर नशा मुक्त पदयात्रा 26 जून को सुबह 9 बजे निकाली जाएगी। इसमें सैकड़ों युवा लोगों को जागरूक करने का काम करेगे। यह जानकारी नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्ट के प्रवक्ता डॉ. संदीप दांगी, वर्ल्ड नंबर वन रैंकिंग अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा, पर्वतारोही व कल्पना चावला शौर्य अवॉर्ड मीनू कालीरावण, इंडियन कमांडो राजेश पूनिया, सेवानिवृत्त प्राचार्य मूर्ति अहलावत ने एक निजी रेस्तरां में प्रेसवार्ता के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि हिसार से 26 जून को नशा मुक्त पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। यह यात्रा हिसार में दूसरे चरण में निकाली जा रही है। पदयात्रा का उद्देश्य युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें जागरूक कर खेलों की ओर ले जाना है। ट्रस्ट पांच वर्ष से देशभर में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का कार्य कर रहा है।