हांसी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित यशवर्धन का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन करना, उनके साथ फोटो या वीडियो बनाकर अपलोड करना तथा लोगों में भय या दहशत का माहौल पैदा करना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आमजन को जागरूक करते हुए एसपी ने बताया कि वर्तमान समय में कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर अवैध या लाइसेंसी हथियारों के साथ फोटो और वीडियो डालकर अपनी झूठी धाक जमाने का प्रयास करते हैं।