फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चीनी बेचने के नाम पर 3.86 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 16 Mar 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। साइबर अपराध थाना ने चीनी बेचने के नाम पर 3.86 लाख रुपये ठगने के आरोप में शनिवार को हरदोई (उत्तर प्रदेश) निवासी अचल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान अन्य संलिप्त आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर ठगी की राशि की बरामदगी की जाएगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि 29 अक्तूबर 2025 को हांसी निवसी रोहित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि शिकायत दी कि उसके पिता ने सोशल मीडिया पर चीनी खरीदने के लिए एक विज्ञापन देखा था। इसके कुछ समय बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर संदेश आने शुरू हो गए। संदेशों में दिए गए मोबाइल नंबरों में से एक नंबर पर कॉल करने पर कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने स्वयं को शुगर मिल का एजेंट बताया।
इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से चीनी खरीदने के संबंध में बातचीत होती रही। आरोपी ने पहले कुछ राशि एडवांस भेजने तथा बाद में शेष भुगतान करने के लिए कहा। उनके कहे अनुसार अलग-अलग किस्तों में कुल 3 लाख 86 हजार 900 रुपये आरोपी के खाते में भेज दिए। कुछ दिनों बाद भी मंगवाया गया सामान नहीं पहुंचा तो उन्हें शक हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। बाद में शिकायत के आधार पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें