फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई के सेवानिवृत्त अधिकारी की हत्या के आरोपी और तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जयपुर में एनएचएआई से सेवानिवृत्त अधिकारी आरके चावला की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपियों को सात दिन का रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी हिसार निवासी करणदीप, हिसार निवासी विकास, पानीपत के गांव उरलाना नवीन, भिवानी के आलमपुर निवासी अमित तीन और दिन के रिमांड पर भेजा है। वहीं, पहले गिरफ्तार शूटर उरलाना गांव निवासी धर्मेंद्र व रामदिया को शनिवार अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से निशानदेही व बरामदगी करवाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि 26 अगस्त को फरीदाबाद निवासी आरके चावला जयपुर में प्रोग्रेस बैठक में शामिल होने के लिए गए थे। बैठक के बाहर निकलते ही दो युवकों ने उन पर फायर कर हत्या कर दी थी। जयपुर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में आरोपी काले रंग की फॉच्यूर्नर कार में भागते दिखाई दिए। जयपुर पुलिस ने बताया था कि अधिकारी आरके चावला की हत्या के लिए 15 लाख रुपये में दो शूटर को सुपारी दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का मालिक करणदीप बताया गया। विकास देवंदा और नवीन दोनों इंजीनियर करणदीप की कंपनी में काम करते हैं। इन्होंने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया था। कंपनी ने 14 फुट ओवर ब्रिज 35 करोड़ रुपये में बनाने का प्रोजेक्ट लिया था। समय पर प्रोजेक्ट पूरा नहीं पर कंपनी पर 3.5 करोड़ की पेनल्टी लगी। कंपनी ने प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए समय मांगा। इसके लिए जयपुर में बैठक हुई थी। बैठक के बाद आरके चावला की हत्या हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें