फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चार साल पहले नवजात बच्ची की हत्या कर जमीन में दबाने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सहमति संबंध में रहने के दौरान जन्मी चार दिन की बच्ची की हत्या कर शव जमीन में दबा देने के चार साल पुराने मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को उसकी निशानदेही पर तलवंडी राणा मार्ग पर उस जगह को खुदवाया, जहां शव दबाया था, लेकिन कोई अवशेष नहीं मिले। सहमति संबंध में रहने वाली युवती ने बीते अगस्त माह में आरोपी के खिलाफ एचटीएम थाने में केस दर्ज करवाया था।
विज्ञापन

जांच अधिकारी खेताराम ने बताया कि लितानी गांव निवासी राममेहर और मिलगेट एरिया में रहने वाली युवती की फेसबुक के माध्यम से जान पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और वे मिलने लगे। राममेहर ने युवती को शादी करने का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। दोनों सहमति संबंध में रहने लगे। वर्ष 2020 में युवती गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी चार दिन की हुई तो राममेहर ने उसकी हत्या कर दी और शव को तलवंडी राणा मार्ग पर एयरपोर्ट से थोड़ी दूरी पर जमीन में दबा दिया।
अगस्त में युवती ने पुलिस को दी शिकायत
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची को जन्म देने वाली युवती एचटीएम थाना पहुंची। युवती ने शिकायत में कहा कि राममेहर ने शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। वह गर्भवती हुई और एक बच्ची को जन्म दिया। राममेहर ने बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने राममेहर के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पूछताछ में उगले राज
पूछताछ के दौरान राममेहर ने बताया कि बच्ची की हत्या करने के बाद उसने शव को जमीन में दबा दिया था। इस पर पुलिस उसे तलवंडी राणा मार्ग पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर जमीन को खुदवाया। इस दौरान एफएसएल टीम और ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। दोपहर बाद तक खुदाई का कार्य चला, लेकिन पुलिस को बच्ची के अवशेष नहीं मिले।
विज्ञापन


आरोपी राममेहर की निशानदेही पर जमीन की खुदाई करवाई गई, लेकिन बच्ची के अवशेष नहीं मिले। आरोपी से पूछताछ जारी है।
- हरिंद्र सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें