टोहाना। शहर पुलिस ने युवक से मारपीट कर नकदी छीनने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जींद के मोहनगढ़ निवासी पवन के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर हिसार जेल भेज दिया है।
इस बारे में पुलिस ने 21 सितंबर को गांव कमालवाला निवासी शुभम अवस्थी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। उसके अनुसार जब वह काम से बाबा बूटा शाह बस्ती होते हुए जा रहा था तो रेलवे अंडरब्रिज के पास दो युवकों लवप्रीत व पवन कुमार ने उसे पकड़ लिया। इन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से जबरदस्ती चार हजार रुपये निकाल लिए। उसके शोर मचाने पर दोनों युवक फरार हो गए। संवाद