फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सुआ बरामद करने के लिए आरोपी मोनू को फिर से रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। होटल मैनेजर पारस की हत्या के आरोपियों मोनू व अभिषेक का चार दिन का रिमांड पूरा होने के बाद मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया। जिसमें पुलिस ने मोनू को फिर से एक दिन के रिमांड पर लिया है। मोनू से पुलिस को हत्या में प्रयोग किया गया सुआ बरामद करना है। इस मामले में दूसरे आरोपी अभिषेक को जेल भेज दिया गया है। अतिरिक्त जज राजीव की अदालत में आरोपियों को पेश किया गया।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मटका चौक के पास के होटल मैनेजर पारस उर्फ दीक्षित की हत्या के मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें । डंडों से पीटकर और सुए से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मोनू एवं अभिषेक को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को 4 दिन के रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी मोनू को फिर एक दिन के रिमांड पर और दूसरे आरोपी अभिषेक को जेल भेज दिया गया। तीसरा आरोपी मीरकां निवासी राहुल सोमवार से दो दिन के रिमांड पर है।
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि आरोपी मोनू को एक दिन के रिमांड पर लिया है। चार दिन के रिमांड के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की जा चुकी है। आरोपी मोनू उर्फ फर्राटा का कमरे की पेमेंट को लेकर होटल कर्मचारी पारस से विवाद हुआ था। रंजिश के चलते मोनू ने अपने साथी अभिषेक और राहुल के साथ मिलकर पारस की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर 15 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें