फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उत्तरकाशी के गंगनानी में खाई में गिरने से उमरा के कांवड़िये की मौत, इकलौता बेटा था

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। गोमुख से डाक कांवड़ लेकर आ रहे उमरा के 18 वर्षीय युवक दीपक की उत्तरकाशी के गंगनानी में खाई में गिरने से मौत हो गई। हादसा रविवार देर को गोमुख में जाम लगने के कारण हुआ था। तब दीपक का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया था। दो दिन बाद मंगलवार दोपहर को एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव खाई से बरामद किया। उसके शव को बुधवार को गांव में लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृतक दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बताया जा रहा है कि दीपक 14 जुलाई को गांव डाटा में अपने मामा के बेटों के साथ डाक कांवड़ लाने गोमुख गया था। जब वह कांवड़ लेकर 20 जुलाई को वापस गोमुख से आ रहा था तो रात के समय में गंगनानी में नाग देवता मंदिर के पास जाम लगने के कारण दीपक का पैर फिसल गया और वह 1100 फुट गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने के कारण एसडीआरएफ की टीम ने उसे ढूंढना शुरू किया। दो दिन बाद मंगलवार दोपहर को उसका शव बरामद हुआ। वहीं सूचना पर दीपक के परिजन भी वहां पर पहुंचे। मृतकों के बयान पर उत्तरकाशी में शव का रात को पोस्टमार्टम हुआ है। मंगलवार देर रात परिजन शव को लेकर चले हैं। दीपक के पिता बारू राम खेती बाड़ी का कार्य व ई-रिक्शा चलाते हैं। परिवार में माता, पिता व एक बहन है।
विज्ञापन


गांव का युवक दीपक डाक कांवड़ लाने गोमुख गया था। वहां से लौटते समय हादसा हुआ है। शव को गांव में लाकर दाह संस्कार किया जाएगा। - विनोद, सरपंच, उमरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें