फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पत्नी-बेटे की हत्या कर गोगामेड़ी भागा आरोपी, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

Mon, 06 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। राजस्थान के भिरानी निवासी प्रेम ने पत्नी राधिका और पांच माह के बेटे की तेजधार हथियार से वार कर हत्या कर दी। आरोपी ने करीब दो साल पहले मौसेरी बहन से प्रेम विवाह किया था। वारदात के बाद आरोपी गोगामेड़ी गया, जहां राजस्थान पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

महिला राधिका आदमपुर खंड के गांव चूली बागड़ियान गांव की रहने वाली थी। भादरा पुलिस ने मां-बेटे के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को दोनों के शवों का चूली बागड़ियान गांव में अंतिम संस्कार किया गया। राजस्थान पुलिस मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस के मुताबिक दो साल पहले चूली बागड़ियान गांव निवासी राधिका ने अपने मौसेरे भाई भिरानी निवासी प्रेम के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों का पांच माह का बेटा था। प्रेम अपनी पत्नी और बेटे के साथ भादरा में एक किराये के मकान पर रहता था। कुछ समय से प्रेम और राधिका के बीच अनबन चल रही थी। पांच जनवरी को किसी बात पर दंपती के बीच कहासुनी हो गई। इस पर प्रेम ने तेजधार हथियार से पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह भादरा से 18 किलोमीटर दूर गोगामेड़ी पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जांच अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव युवती के पिता राजेंद्र को सौंप दिए। मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें