फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 173 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी काबू

विज्ञापन
नारनौंद हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी व बरामद गांजा।
विज्ञापन
नारनौंद। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो हिसार की टीम ने डीएसपी दिलीप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को गांव थुराना के खेतों से 173 किलोग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ नारनौंद थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर मक्खन सिंह ने ने बताया कि वह अपनी टीम सहित गांव थुराना के जलघर के पास मौजूद था। उनको जानकारी मिली कि थुराना के जल घर के सामने कच्चे रास्ते पर खतों में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ छुपाया हुआ है। सूचना मिलते ही थुराना गांव के जल घर के सामने खेतों के कच्चे रास्ते पर टीम कुछ ही दूरी पर पहुंची थी कि खेतों में एक युवक कच्ची नाली पर मिट्टी डाल रहा था। टीम को देखकर युवक मुकेश भागने लगा, लेकिन पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। युवक से पूछताछ की तो उसकी पहचान गांव भैसरु खुर्द हाल थुराना निवासी पवन कुमार उर्फ पोना के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी कराधान अधिकारी जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में नाली में दबाए जा रहे समान को चेक किया तो वहां से 5 कट्टे बरामद हुए। एक कट्टे से 9 पैकेट गांजा के बरामद हुए। कुल मिलाकर पांचों कट्टों से 173 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम ने गांजा को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें