फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिम बेचने के नाम पर 3.79 लाख रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने सिम बेचने के नाम पर 3.79 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद कर कर लिए हैं।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान नई दिल्ली के कालका के गोविंदपूरी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने बताया कि तीन महीने पहले लक्ष्मण चौतरा क्षेत्र के गुर्जर धर्मशाला निवासी मंगल ने इस बारे में थाना साइबर क्राइम में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि वे नक्शानवीस का कार्य करते हैं। 16 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम हरविंद्र बताया और कहा कि वह मोबाइल सिम बेचने का कार्य करता है।
एक कंपनी का वीआईपी सिम नंबर बेचने के लिए उसने मंगल से 4500 रुपये की मांग की। जिस पर वह सिम नंबर लेने के लिए सहमत हो गए। कॉल करने वाले ने कहा कि उसके पास 4500 रुपये डाल दो। उन्होंने कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से 3.79 लाख रुपये डलवा लिए। जिसके बाद पीड़ित को धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें