हिसार के अग्रोहा के पास घने कोहरे के चलते एक कार तालाब में जा गिरी। पानी में डूबने से कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार को निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले के गांव भोडिया खेड़ा निवासी 53 वर्षीय जीवन राम शुक्रवार रात करीब 11 बजे अपनी आई 20 कार में सवार होकर अपने गांव की ओर जा रहा था। जब गाड़ी गांव सिवानी बोलान के पास पहुंचा तो घने कोहरे के कारण उसे दिखाई नहीं दिया। कार रोड के साथ लगते तालाब में जा गिरी। कार में फंसा रहने तथा पानी में डूबने के कारण जीवन राम की मौत हो गई। देर रात पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद कार को निकाला गया। शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया।