फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय पानी की टंकी में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव आर्यनगर निवासी 10 वर्षीय बच्चे किशोर की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आजाद नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और नागरिक अस्पताल के शवगृह में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोर रविवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ पानी की टंकी के पास खेल रहा था। उस दौरान वह अचानक टंकी में गिर गया। दोस्तों के शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत टंकी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले किया। मृतक का एक और भाई है। पुलिस ने मामले में मृतक किशोर के पिता वेदप्रकाश के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें