फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल में हरियाणा टीम ने जीता रजत पदक, हिसार से पांच खिलाड़ी शामिल

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ हैंडबाल खिलाड़ी मोनिका। संवाद - फोटो : Hisar
विज्ञापन
31 मार्च से 4 अप्रैल तक ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित हुई 43वीं राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स हैंडबाल प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इसमें लाडवा की मोनिका के अलावा हिसार से प्रिया, गौरव, ननिता और प्रीति शामिल रहीं। इस प्रतियोगिता में लाडवा की मोनिका हरियाणा टीम की कप्तान थीं। मोनिका ने फाइनल में 11 और सेमीफाइनल में आठ गोल किए।
विज्ञापन

हैंडबाल कोच अशोक पूनिया व महावीर पूनिया ने बताया कि सेमीफाइनल व फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहे। हरियाणा टीम ने सेमीफाइनल में उत्तरप्रदेश को 30-27 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं फाइनल में उनका मुकाबला आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी के साथ हुआ, जिसमें 32-28 से आर्यावर्त स्पोर्ट्स अकादमी चैंपियन बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें