हिसार। ढंढूर गांव में ‘आप की पाठशाला’ से गरीब बच्चों की जिंदगी में बदलाव लाने की पहल आम आदमी पार्टी ने शुरू की है। 13 दिन में 130 बच्चों ने आप की पाठशाला की लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।
मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने बताया कि इसके माध्यम से बच्चों की हिंदी और अंग्रेजी की रीडिंग और राइटिंग स्किल्स को बेहतर किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के तीसरी से छठी तक के बच्चे हिंदी-इंग्लिश नहीं पढ़ पाते। वहीं इसमें गांव के बच्चों को गाइड के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आम आदमी पार्टी के ट्रेंड शिक्षक भी बच्चों को पढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि न सिर्फ आप की पाठशाला इनिशिएटिव को आगे हिसार के और गांवों में विस्तार दिया जाएगा। इसके साथ पूरे हरियाणा में आम आदमी पार्टी गरीब बच्चों के लिए आप की पाठशाला खोलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में सरकार बना कर प्रदेश के स्कूलों को बेहतर करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के संगठन मंत्री प्रवीण प्रभाकर गौड़, आप नेता भूपेंद्र बेनीवाल, शिक्षा संयोजक उमेश शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।