फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: युवक से 2.35 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। पार्ट टाइम जाॅब के नाम पर साइबर ठगों ने थाना नारनौंद क्षेत्र के गांव थुराना निवासी सोमबीर से 2.35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर हांसी साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांवसोमबीर ने बताया कि वह एचपीसीएल जींद में कार्यरत हैं। उनकी टेलीग्राम आईडी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने 10 अगस्त को संदेश भेजा। इसमें घर बैठे पार्ट टाइम काम की पेशकश की। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर से लगातार मैसेज आने लगे और द रॉयल मिंट नामक कंपनी में निवेश करके कमाई का लालच दिया गया।
ठगों ने विश्वास जीतने के लिए पहले उनके खाते में 1,045 रुपये भेजे। फिर 8,000 रुपये यूपीआई आईडी पर डालने के लिए कहा, जिसके बाद 1,748 रुपये वापस भेजे गए। इसके बाद 16 अगस्त को यूपीआई के माध्यम से 21,632 रुपये और फिर 27 अगस्त को खाते में 52,323 रुपये डलवाए गए।
विज्ञापन


चार नवंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई
ठगों ने हर बार नए टास्क, बोली और बोनस का लालच देकर रकम बढ़ाते हुए कुल 1.76 लाख रुपये और भेजने की मांग की, जिसे सोमबीर ने इन्कार कर दिया। इसके बाद रिफंड का झांसा देकर उससे फिर नौ से 30 अक्तूबर के बीच कई बार 3,000, 7,000, 25,850, 62,500 और 30,000 रुपये समेत कई किस्तों में कुल 2.35 लाख रुपये ले लिए। रुपये भेजने के बाद आरोपी ने उसे ब्लॉक कर दिया। शक होने पर सोमबीर ने चार नवंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें