फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर युवक से 90 हजारे ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव मदनहेड़ी के युवक से घर बैठे ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर कुल 90,000 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने साइबर थाना हांसी में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रविंद्र के अनुसार, दीपक नौकरी की तैयारी के लिए कोचिंग ले रहा है। सात फरवरी को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक लिंक आया, जिसमें घर बैठे पैसे कमाने का वादा था। उन्होंने 8 फरवरी से ऑनलाइन टास्क पूरे करना शुरू किया। शुरुआत में 1,000 रुपये निवेश कर उन्हें 1,400 रुपये लाभ मिला जिससे उनका भरोसा बढ़ा। इसके बाद उन्होंने कई बार रकम ट्रांसफर की और कुल 90,000 रुपये निवेश कर दिए।
कुछ समय बाद उन्हें कोई मुनाफा नहीं मिला। जब उन्होंने संबंधित लोगों से संपर्क किया तो बताया गया कि उनका अकाउंट फ्रीज हो गया है। ठगों ने कहा कि अगर 50,000 रुपये और जमा करेंगे तो अकाउंट अनफ्रीज होगा। शक होने पर दीपक ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें