फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सूर्य नगर के युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहर, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सूर्य नगर निवासी अंकुश ने सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया। इसके बाद वह मॉडल टाउन स्थित अपनी मां की दुकान पर पहुंचा जहां अचानक अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अंकुश की मां मुन्नी देवी ने बताया कि वह मॉडल टाउन में एक दुकान पर काम करती हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने अंकुश को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। सोमवार को वह अचानक दुकान पर पहुंचा और कुछ देर बाद अचेत होकर गिर गया। जांच में उसके जहर निगलने की जानकारी मिली। अंकुश अब उनके साथ नहीं रहता, इसलिए उन्हें यह पता नहीं है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें