फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जोहड़ में नहाते समय डूबा युवक, तीन घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
बरवाला में युवक के शव की तलाश करते ग्रामीण।  
विज्ञापन

विज्ञापन



बरवाला। शहर के खरकड़ा मार्ग पर प्राचीन शिवपुरी शिवालय के पीछे स्थित पीरवाला जोहड़ में बुधवार दोपहर वार्ड 5 निवासी मुकेश (33)की डूबने से मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वीरवार दोपहर करीब ढाई बजे मुकेश नहाने के लिए जोहड़ में उतरा था, लेकिन गहरे पानी में चला गया और उसे तैरना भी नहीं आता था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा तो स्थानीय युवाओं की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने पुलिस और जिला गोताखोर दल व एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई। वहीं, इलाके के कुछ युवाओं ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मुकेश को जोहड़ से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया दिया। जांच अधिकारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि मुकेश अविवाहित था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें