फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: उगालन में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव उगालन में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बिजली गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर झुलसकर घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब मजदूर खेत में धान की रोपाई कर रहे थे और अचानक तेज बारिश के साथ बिजली गिर गई।
विज्ञापन

मृतक जीवन कुमार (32) बिहार के रानीगंज का रहने वाला है। जबकि घायल बिहार निवासी अजय को इलाज के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। इसे दोपहर बाद छुट्टी मिल गई है। सूचना मिलने पर बास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा उगालन निवासी सुमित के खेत हुआ। बास थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर योगेन्द्र ने बताया कि यह प्राकृतिक आपदा है। इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें