फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मलबे के नीचे दबने से मजदूर की मौत, एक अन्य गंभीर

Tue, 30 Dec 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। भिवानी रोड पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक पुरानी फैक्टरी तोड़ते समय दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबने से हनुमान कॉलोनी निवासी राकेश उर्फ केशू (27) की मौत हो गई जबकि मदनलाल (65) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर थाने से जांच अधिकारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई अजय कुमार के अनुसार, राकेश और उनके पिता रामनाथ ने मिलकर करीब तीन महीने पहले फैक्टरी तोड़ने का ठेका लिया था। सोमवार को काम के दौरान अचानक दीवार उनके ऊपर आ गिरी। आस-पास के लोग और काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर मदनलाल को बाहर निकाला गया और नागरिक अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। गंभीर चोटों के कारण राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार डॉ. अनिल बिढ़ान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठा :
राकेश कुमार विवाहित और तीन बच्चों का पिता था। उसकी सबसे बड़ी बेटी सात साल की है। हादसे ने तीनों मासूम बच्चों से पिता का साया छीन लिया। राकेश के तीन भाई और तीन बहन हैं। वह अपने पिता के साथ ही काम करता था जबकि उसके भाई अन्य कार्यों में लगे थे। हादसे के बाद रामनाथ सिंह अस्पताल में बेसुध हालत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें