फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेलते-खेलते भटकी तीन साल की गुड़िया, तीन घंटे में पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। एचटीएम थाना क्षेत्र में पीसीआर-2 की तत्परता से तीन साल की एक बच्ची सुरक्षित अपने परिवार तक पहुंच सकी। शिव नगर निवासी बच्ची खेलते-खेलते घर से करीब दो किलोमीटर दूर मिर्जापुर चौक तक चली गई। रास्ता भटक जाने के कारण वह घबरा गई और घर का पता नहीं बता पा रही थी।
विज्ञापन

बच्ची को एक 13 वर्षीय किशोर मिला, जिसे उसने घर छोड़ने की गुहार लगाई। किशोर बच्ची को लेकर उसके घर की तलाश में निकला ही था कि पीसीआर-2 की नजर उस पर पड़ गई। पुलिसकर्मी बच्ची को थाने ले आए। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि वह शिव नगर में रहती है, लेकिन घर का सही पता नहीं बता सकी।
इसके बाद पीसीआर-2 टीम बच्ची को साथ लेकर शिव नगर और शिव विहार क्षेत्र की गलियों में घूमती रही और लोगों से पूछताछ करती रही। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची के चाचा मौके पर पहुंचे और बताया कि उनकी भतीजी दोपहर 12 बजे से लापता है, जिसे परिवार लगातार तलाश कर रहा था। गली नंबर चार में पड़ोसियों से पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्ची को पाकर परिजन भावुक हो गए और उन्होंने पीसीआर टीम का आभार जताया। इस सराहनीय कार्य में पीसीआर-2 पर तैनात एसआई सुरेंद्र, होमगार्ड कुलदीप और मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें