फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव सदलपुर से खाबड़ा रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से करीब साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस को दिए बयान में राजस्थान के ढाबी कलां निवासी अनूप ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसने छोटे भाई अमित के बेटे को गोद लिया हुआ था। पुलिस ने अनूप की शिकायत पर भिवानी जिले के गांव रूपाणा निवासी ट्रैक्टर चालक पंछीलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार 15 अप्रैल को वह उसकी पत्नी सीता व साढ़े तीन साल के बेटे अंश के साथ बाइक पर आदमपुर-सदलपुर होते हुए अपने घर राजस्थान जा रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे सदलपुर से खाबड़ा रोड पर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर पति-पत्नी लघुशंका के लिए रुके। बेटा बाइक के पास ही खड़ा था। इसी दौरान सदलपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने अंश को टक्कर मार दी, जिससे वह उछल कर सड़क पर जा गिरा। भट्टू मंडी सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें