फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बालसमंद के पीएचसी में मरीजों की सेहत से खिलवाड़

Thu, 17 Apr 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि घोड़ेला
विज्ञापन

बालसमंद। दस हजार से अधिक की आबादी वाले महाग्राम बालसमंद में बनी पीएचसी में मरीजों की सेहत के साथ सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। पीएचसी में न एंबुलेंस है न ही चिकित्सक। फार्मासिस्ट बिना पर्ची के ही दवा दे रहा है। पीएचसी में पहुंचने वाले मरीजों ने बताया कि बिना जांच किए काउंटर से दवा देकर घर भेज दिया जाता है।
नाम न छापने की शर्त पर बालसमंद गांव के एक कर्मचारी ने बताया कि सुबह पीएचसी में शुगर चेक करा दवा लेने के लिए गया तो वहां मौजूद कर्मचारी ने बिना पर्ची काटे दवा दे दी। पर्ची और डॉक्टर के बारे में पूछने पर बताया गया कि डॉक्टर नहीं हैं। कुल 30,000 से अधिक आबादी वाले सुंडावास, बालसमंद बुड़ाक, बांडाहेड़ी, खारिया गांव पीएचसी बालसमंद के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पीएचसी बालसमंद में डिलीवरी के लिए एंबुलेंस सुविधा नहीं है। गर्भवती महिलाओं के लिए आर्य नगर सीएचसी से एंबुलेंस आती है। साथ ही पीएचसी बालसमंद के मुख्य द्वार पर गंदे पानी की निकासी के लिए बना नाला गहरा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें