फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सातरोड आरओबी के निर्माण का निरीक्षण करने पहुंची रेलवे की टीम

विज्ञापन
हिसार के  सातरोड आरओबी का मुआयना करते रेलवे के अ​धिकारी।
विज्ञापन
हिसार। रेलवे की टीम वीरवार को सातरोड के पास साउथ बाईपास पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का निरीक्षण करने पहुंची। टीम ने रेलवे लाइन पर गार्डर लाचिंग रखने के लिए मौके का मुआयना किया। अब रेलवे की तरफ से ब्लॉक का शेड्यूल जारी किया जाएगा। उस शेड्यूल के हिसाब से गर्डर रखे जाएंगे।
विज्ञापन


बीएंडआर विभाग ने पिछले साल अगस्त में गर्डर की लॉन्चिंग ड्राइंग मंजूरी के लिए रेलवे को भेजी दी थी, लेकिन आज तक रेलवे की तरफ से मंजूरी नहीं मिली। इन 11 महीनों में रेलवे की तरफ से कई बार आपत्तियां लगाई गईं। एक बार गर्डर की गुणवत्ता पर भी आपत्ति लगा दी गई थी।





दिसंबर 2021 में किया था आरओबी का शिलान्यास



इस आरओबी का शिलान्यास पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दिसंबर 2021 में किया था। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समय सीमा फरवरी 2024 निर्धारित की गई थी। बाद में इसे बढ़ाकर जून 2024 कर दिया। इस समयावधि में भी काम पूरा नहीं हुआ तो नई डेडलाइन अक्तूबर 2024 दी गई। गर्डर रखने के लिए रेलवे से मंजूरी न मिलने के कारण काम पूरा नहीं हो सका। अब तक 5 बार आरओबी की डेडलाइन बढ़ाई जा चुकी है। फिलहाल इसकी डेडलाइन 31 अगस्त है।
विज्ञापन






31.10 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है आरओबी

आरओबी के निर्माण पर 31.10 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसकी कुल लंबाई 658 मीटर होगी। सड़क की चौड़ाई 11 मीटर होगी। इसके दोनों तरफ तीन-तीन मीटर की सर्विस रोड भी बनाई गई है। इस आरओबी के बनने साउथ बाईपास से प्रतिदिन गुजरने वाले 10 हजार वाहन चालकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें