फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मंदिरों में उमड़ी आस्था, गूंजे कान्हा के जयकारे

विज्ञापन
हिसार लोहारिया मंदिर जन्माष्टमी पर धूम रंग बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर प्रस्तुति देते बच्चे। संव
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। हिसार शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और शहर का कोना-कोना जय श्रीकृष्ण तथा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंजता रहा।
ऐतिहासिक लाहौरिया मंदिर, प्राचीन देवी भवन मंदिर, नागोरी गेट स्थित हनुमान मंदिर, मोती बाजार स्थित हनुमान मंदिर, सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 16-17 स्थित खाटू श्याम मंदिर, मॉडल टाउन स्थित संतोषी माता मंदिर, बड़ा बाजार (खजांचियान मोहल्ला) स्थित राधा-कृष्ण मंदिर और जवाहर नगर स्थित हनुमान मंदिर में विशेष कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सभी मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी लड़ियों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ शंखध्वनि, घंटे-घड़ियाल और महाआरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने कान्हा को माखन-मिश्री का भोग लगाया और उपवास खोला। इसके बाद भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

आकर्षक झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र : मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के बाल जीवन से लेकर महाभारत तक के प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां सजाई गईं। माखन चोरी, कालिया नाग दमन और रासलीला की झांकियों ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया।

हिसार लोहारिया मंदिर जन्माष्टमी पर धूम रंग बिरंगी लाइटों से सजा मंदिर प्रस्तुति देते बच्चे। संव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें