फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मलेरिया व डेंगू का बढ़ा खतरा घर-घर हो रही लार्वा की जांच

Sat, 05 Sep 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। मानसून के बीच शहर में मलेरिया और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जगह-जगह जलभराव और नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। इससे लोगों में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
जिले में अब तक डेंगू के 12 मामले सामने आ चुके हैं। बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर जाकर लार्वा की जांच और लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी घर-घर पहुंचकर लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय बता रहे हैं। घरों में कूलर, गमले, फ्रिज की ट्रे और अन्य स्थानों पर जमा पानी की जांच कर डेंगू के लार्वा की पहचान की जा रही है। लोगों से पानी जमा नहीं होने देने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार हरियाणा में मानसून के दौरान अब तक डेंगू के 105 और मलेरिया के 79 मामले सामने आ चुके हैं। हिसार जिले में वर्ष 2026 में मलेरिया और डेंगू के कुल 12 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें