फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिंदल चौक पर तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर खड़े युवक को रौंदा, परिजनों को 16 घंटे बाद पता चला, सुबह शव लेने से किया इन्कार, शाम को आरोपी को शामिल जांच किया तो माने

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिंदल चौक पर नाके के पास शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर खड़े युवक को राैंद दिया। राहगीरों ने घायल लाजपतराय (35) को जिंदल अस्पताल पहुंचाया जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया लेकिन परिजनाें ने आरोपी की गिरफ्तारी न होने तक शव लेने से इन्कार कर दिया। दोपहर बाद पुलिस ने आरोपी को शामिल जांच किया जिसके बाद परिजन शव लेने पर तैयार हुए।
विज्ञापन

न्यू मॉडल टाउन निवासी गौरव ने बताया कि उसके मामा लाजपतराय उनके साथ ही रहते थे। वह ऑटो चलाते थे और अविवाहित थे। शुक्रवार रात को वह जन्माष्टमी देखने के लिए घर से गए थे लेकिन घर नहीं लौटे तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। शनिवार शाम 4 बजे तक वह उनकी तलाश करते रहे। अर्बन एस्टेट थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने गए तो पुलिसकर्मियों ने बताया कि इस व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया था और अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार शुक्रवार रात 11:42 बजे लाजपतराय जिंदल चौक के पास बने सार्वजनिक शौचालय के आगे फुटपाथ पर आकर खड़ा होता है। उसी दौरान तेज रफ्तार काले रंग की कार ऑटो को टक्कर मारती है। लाजपतराय ई रिक्शा के पास ही खड़ा था। इसके बाद फुटपाथ पर चढ़ जाती है और फिर कार सवार गाड़ी सहित भाग जाता है।
विज्ञापन

-
अस्पताल में पिता हुए बेसुध
गौरव ने बताया कि उसके नाना रुपचंद अग्रवाल मूलरूप से गांव नहला के रहने वाले हैं। नानी के निधन के बाद से उसके नाना और मामा उनके साथ ही रहते थे। उनके नाना का कुछ दिन पहले ही पैर का ऑपरेशन हुआ था। नाना को मामा के निधन के बारे में रविवार सुबह ही बताया। वे अस्पताल की मोर्चरी ने बेसुध हो गए जिस पर परिजनों ने उन्हें संभाला।
-
परिजन बोले-नए कपड़े पहनकर मंदिर गया था

परिजनों के मुताबिक लाजपतराय ने एक कुत्ता पाला हुआ है जिसका नाम वीरू है। शुक्रवार को जब लाजपतराय घर से जा रहा था तो वीरू उसे जाने नहीं दे रहा था। बड़ी मुश्किल से वह घर से बाहर निकला था। यही नहीं मंदिर जाने से पहले लाजपतराय ने नए कपड़े मांगे थे जिन्हें पहनकर वह मंदिर गया था।

टक्कर मारने वाली गाड़ी के हो चुके हैं 8 चालान
गौरव ने बताया कि जिस गाड़ी ने उसके मामा को टक्कर मारी, उस गाड़ी के 8 चालान हो चुके हैं जिनमें 4 चालान ओवर स्पीड, 2 चालान नंबर प्लेट के हैं। गौरव ने बताया कि उनकी मांग है कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वे शव को नहीं लेंगे। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी जींद के गांव सिंधवी खेड़ा निवासी मनप्रीत को शामिल जांच किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें